एक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटामढीनरठुआ/मढ़ीनराजनीतिराज्यहीरानगर/कठुआ

ईद-उल-अज़हा पर धरम पाल कुंडल ने बांटी मिठाइयां, भाईचारे का दिया संदेश

सबका जम्मू कश्मीर 
हीरानगर, 27 मई। वरिष्ठ नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता एवं जम्मू जोन के जोनल सचिव धरम पाल कुंडल ने बुधवार को तहसील मरहीन के बाबा भोला पीर बादशाह दरगाह में पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद-उल-अज़हा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच मिठाइयां भी वितरित कीं।

धरम पाल कुंडल ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का पावन पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर रहने और समाज में एकता बनाए रखने की अपील की।

एडवरटाइजिंग
एडवरटाइजिंग

इस दौरान हाजी करम दीन ने सैकड़ों मुस्लिम श्रद्धालुओं के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद क्षेत्र में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी गई।
कार्यक्रम में योग राज सिंह सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय श्रद्धालु भी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देकर भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button