अंतराष्ट्रीयअनंतनागअमृतसरअयोध्याअहमदाबाद/गुजरातआगराआजमगढ़आजमगढ़आर एस पूराआर एस पूरा/बिश्नाहआरएस पुराआस्थाउ.प्रउत्तराखंडउदयपुरउधमपुरएक्सक्लूसिव खबरेंऔरंगाबादकटड़ाकटरा/जम्मूकटरा/रियासीकटिहारकठुआकठुआकाठमांडूकिश्तवाड़कुलगामकुलगामकोरबा/अंबिकापुर।खगौलखोख्यालगयागाजीपुरगांदरबल/श्रीनगरगुरदासपुरगुरदासपुरचंडीगढ़चढ़वाल/दयालाचकचंदौलीचिरैयाकोट(मऊ)छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़छपराजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीजयपुरजसरोटाजीरादेईजोधपुरडेहरी ऑन सोन / रोहतासडोडादरभंगादानापुरदिल्लीदीनानागरदेवकलीनगरीनगरीनेपालनोएडा/दादरीनौशहरानौशहरा/जम्मूनौशहरा/जम्मू।पंजाबपंजाब/पठानकोटपटनापठानकोटपल्ली मोड़पहलगामपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।पुनपुनपुलवामापूंछपूर्णियापूर्णियाप्रयागराजप्रशासनफरीदपुरफुलवारी शरीफबक्सरबंजारी ( रोहतास )बनिहालबनिहालबनीबलियाबसोहलीबांदीपोराबांदीपोराबारामूलाबालटालबिलासपुरबिलासपुरबिश्नाहबिहटाबिहारबिहार/खगौलबिहार/नौबतपुरबिहार/पूर्णियाबिहार/हाजीपुर/महुआ/राजापाकर/जन्दाहा (वैशाली)बेतियाभद्रवाह/जम्मूभागलपुरभुबनेश्वरभुवनेश्वरभोआभोपाल भोपाल/मध्यप्रदेशमढीनमथुरामनिहारी/गाज़ीपुरमनेरमहनपुरमहानपुरमहानपुरमुंगेरमुजफ्फरपुरमुंबईमेंढरमेंढरमेरठरठुआ/मढ़ीनराज्यराज्यस्थानरामबनरायपुरराशिफलराष्ट्रीयरुद्रप्रयागलखनऊलखनपुर/कठुआलद्दाखशरीफशादियाबादश्रीनगरसक्ती हसौदसक्ती/छत्तीसगढ़समस्तीपुरसहरसासामाजिक कार्यसाम्बासाम्बासासारामसिलीगुड़ीसुजानपुरसुरनकोटसैदपुरसोपोरहड़वादाहरियाणाहाजीपुरहिमाचलहीरानगर/कठुआ

अमरनाथ यात्रा 2026: लखनपुर में तैयारियों का डीसी कठुआ ने लिया जायजा

सबका जम्मू कश्मीर 
कठुआ, 28 अप्रैल: आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने सोमवार को लखनपुर पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा और अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत सिंह भी मौजूद रहे।
डीसी ने लखनपुर फैसिलिटेशन सेंटर के लिए चिन्हित भवनों का निरीक्षण किया, जहां यात्रियों के पंजीकरण, सहायता और आवाजाही की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की।
इसके अलावा डीसी ने गुरु तेग बहादुर कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज का भी दौरा किया, जिन्हें यात्रियों के ठहरने के लिए चुना गया है। यहां उन्होंने रहने की सुविधा, बिस्तर, साफ-सफाई, शौचालय, पानी और बिजली की व्यवस्था देखी।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो और उन्हें सुरक्षित व आरामदायक यात्रा का अनुभव मिले।

Related Articles

Back to top button