आस्थाकठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटापल्ली मोड़राज्यलखनपुर/कठुआहिमाचल

ईश्वर भक्ति और विद्वानों की संगति से मिलता है सच्चा सुख : स्वामी राम स्वरूप जी

सबका जम्मू कश्मीर 

योल, हिमाचल प्रदेश: योल स्थित वेद मंदिर में चल रहे 78 दिवसीय चार वेद यज्ञ के दौरान योगाचार्य स्वामी राम स्वरूप जी ने कहा कि सच्चा सुख पाने के लिए ईश्वर भक्ति और विद्वानों से ज्ञान लेना जरूरी है।
उन्होंने ऋग्वेद मंडल 1, सूक्त 77 के मंत्रों की व्याख्या करते हुए कहा कि जो लोग वेदों के ज्ञान से जीवन जीते हैं और धर्म व अच्छे गुण अपनाते हैं, वही श्रेष्ठ मनुष्य कहलाते हैं। ऐसे लोग समाज के लिए आदर्श होते हैं।
स्वामी जी ने कहा कि मनुष्य को अच्छे और ज्ञानी लोगों की संगति में रहना चाहिए तथा उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इससे जीवन में शांति, सुख और सफलता मिलती है।
उन्होंने कहा कि बिना सही ज्ञान और ईश्वर उपासना के धन और सुख टिकाऊ नहीं होते। गलत तरीके से कमाया गया धन कभी शांति नहीं देता।
यजुर्वेद मंत्र 18/11 का उल्लेख करते हुए स्वामी जी ने कहा कि सच्चा और लाभदायक धन वेदों के अनुसार यज्ञ और अच्छे कर्मों से ही प्राप्त होता है।

Related Articles

Back to top button