जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरराज्य

नामी डोगरी संस्था का  29 दिसंबर को जम्मू में मनाया जाएगा 27वां स्थापना दिवस

सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू: नामी डोगरी संस्था (पंजीकृत) द्वारा जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सहयोग से संस्था का 27वां स्थापना दिवस 29 दिसंबर 2025 (सोमवार) को के.एल. सहगल हॉल (अभिनव थिएटर कॉम्प्लेक्स), जम्मू में दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा।

sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3

इस अवसर पर शंभू राम पयासा द्वारा लिखित डोगरी पुस्तक “सुखा दा साः” का विमोचन किया जाएगा। पुस्तक पर डॉ. कुलदीप डोगरा द्वारा शोध पत्र का वाचन किया जाएगा।

कठुआ में सुर संगम म्यूजिकल समिति ने नगरी कस्बा में स्वर्गीय मोहम्मद रफी की याद में किया कार्यक्रम का आयोजन।

कार्यक्रम में डूडू बसंतगढ़ से सुभाष ब्राह्मणु और उनकी टीम द्वारा डोगरी लोक गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे डोगरी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय साधोत्रा होंगे, जबकि पद्मश्री एस. पी. वर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वरिष्ठ पत्रकार और डोगरी कवि सुरिंदर सागर विशेष आमंत्रित अतिथि होंगे।

जम्मू-कश्मीर के मूर्तिकार गणेश शर्मा को मिला अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट सम्मान

स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित ओम गोस्वामी करेंगे। नामी डोगरी संस्था परिवार ने डोगरी भाषा, साहित्य और संस्कृति प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Related Articles

Back to top button