जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरराज्य

अम्फल्ला जम्मू में होम फॉर द एज्ड एंड इन्फर्म की वार्षिक आम बैठक संपन्न

सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू, होम फॉर द एज्ड एंड इन्फर्म की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आज इसके परिसर, अम्फल्ला, जम्मू में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जम्मू-कश्मीर  संजीव वर्मा, आईएएस उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में होम के सचिव डॉ. दिनेश गुप्ता ने दिवंगत अध्यक्ष स्वर्गीय आई.डी. सोनी सहित होम के दिवंगत निवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वरिष्ठ लाइफ मेंबर  पंकज गुप्ता ने मुख्य अतिथि व अन्य सदस्यों का स्वागत किया।

sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठतम सदस्य एवं संरक्षक  प्रेम गुप्ता, सेवानिवृत्त आईजीपी ने की। बैठक में पिछली एजीएम की कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा वर्ष 2024–25 की वार्षिक रिपोर्ट और अंकेक्षित खातों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। वर्ष 2025–26 के बजट प्रस्तावों और लेखा परीक्षक की नियुक्ति को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

जम्मू-कश्मीर के मूर्तिकार गणेश शर्मा को मिला अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट सम्मान

महासभा ने लाइफ मेंबरशिप शुल्क ₹5,500 और वार्षिक मेंबरशिप शुल्क ₹2,000 तय करने के निर्णय की पुष्टि की। साथ ही होम परिसर में निःशुल्क एलोपैथिक डिस्पेंसरी की स्थापना, फिजियोथेरेपी सेंटर को पुनः शुरू करने और दोनों आवासीय ब्लॉकों की पेंटिंग कराने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

कठुआ में सुर संगम म्यूजिकल समिति ने नगरी कस्बा में स्वर्गीय मोहम्मद रफी की याद में किया कार्यक्रम का आयोजन।

चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से इंजीनियर पंकज गुप्ता को अध्यक्ष और डॉ. दिनेश गुप्ता को आगामी तीन वर्षों के लिए सचिव चुना गया।
मुख्य अतिथि  संजीव वर्मा ने होम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए की जा रही सेवाओं की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने दानदाताओं के योगदान की भी प्रशंसा की

कठुआ–सांबा में जोनल महिला समागम, आध्यात्मिक वातावरण में जुटीं बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु

इस अवसर पर लगभग 35 वर्षों से सेवाएं दे रहे वार्डन  प्रीतम चंद को प्रशस्ति पत्र और ₹11,000 का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और देखभाल का संकल्प लिया गया तथा धन्यवाद प्रस्ताव के बाद बैठक का समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Related Articles

Back to top button