
सबका जम्मू कश्मीर।
जम्मू, 27 जनवरी 2026: 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर मंगलवार को देशभर में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने हड़ताल व प्रदर्शन किए। हड़ताल का व्यापक असर रहा और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों सहित कई निजी व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कामकाज पूरी तरह बंद रहा।
सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
सभी प्रमुख शहरों और कस्बों में बैंक कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रदर्शन किए। कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से बढ़ते कार्यभार, अतिरिक्त काम के घंटे और छुट्टियों में भी ड्यूटी के दबाव का सामना कर रहे हैं। डिजिटल बैंकिंग बढ़ने के बावजूद छह-दिवसीय कार्य सप्ताह जारी रहना कर्मचारियों के लिए कठिन हो गया है।
कठुआ ने अपने वीर सपूत शहीद कैप्टन सुनील चौधरी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
AIBOC नेताओं राजेश मेहता और विशाल वर्मा ने बताया कि मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ (IBA) और UFBU के बीच 5-दिवसीय कार्य सप्ताह पर सहमति बन चुकी है, लेकिन अब तक सरकार की मंजूरी और अधिसूचना जारी नहीं हुई है। कई बार आश्वासन मिलने के बाद भी निर्णय न होने से कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
बुद्धि स्कूल में गणतंत्र दिवस पर फिर लहराया तिरंगा, विधायक राजीव जसरोटिया ने किया ध्वजारोहण
UFBU ने स्पष्ट किया कि हड़ताल शांतिपूर्ण और पूरी तरह संवैधानिक रही। कर्मचारियों ने कहा कि वे जनता की सेवा के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि बेहतर कार्य-जीवन संतुलन और मानवीय कार्य परिस्थितियों की मांग कर रहे हैं, जिससे बैंकिंग व्यवस्था और मजबूत होगी।
UFBU ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बैंकों में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह को जल्द मंजूरी देकर लागू किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।









