पटनाबिहार

स्वदेशी तकनीक विषय पर पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता एवं परियोजना प्रदर्शनी का आयोजन

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। वृहस्पतिवार को जगत नारायण लाल कॉलेज के विज्ञान संकाय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक विषय पर पोस्टर तथा भाषण प्रतियोगिता एवं परियोजना प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शुभांगी त्रिपाठी विभागाध्यक्षा रसायन शास्त्र विभाग ने किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ) मधु प्रभा सिंह ने की एवं कार्यक्रम के निणार्यक सदस्य प्रो (डॉ) निखिल कुमार सिंह, डॉ जनार्दन प्रसाद, डॉ दिलीप कुमार तथा शशिकांत प्रसाद थे। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और विभिन्न तरह के मॉडल से भारतीय प्रौद्योगिकी को दर्शाया। इसके साथ ही भारत में विकसित प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के फायदों के बारे में अपने विचार रखें। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवांशु, दूसरा स्थान पलक कुमार, तीसरा स्थान संयुक्त रूप से शालू और श्वेता को मिला। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक कुमार को, दूसरा स्थान वैभव राज को, तीसरा स्थान देवांशु को मिला।साथ ही साथ परियोजना प्रदर्शनी में प्रथम स्थान खुशी राज एवं अमृता कुमारी को संयुक्त रूप से मिला। दूसरा स्थान सोनम एवं जिया को तथा तीसरा स्थान पलक कुमार और वैभव राज को संयुक्त रूप से मिला। इस अवसर पर डॉ मेधावी सुदर्शन तथा प्रधानाचार्या द्वारा प्राणी विज्ञान की वार्षिक मैगज़ीन का भी लोकार्पण किया गया। प्रधानाचार्या ने इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन के लिए विज्ञान संकाय के प्राचार्यों की महती प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रोफेसर (डॉ) निखिल कुमार सिंह, डॉ एस एस इमाम, डॉ गिरीजेश नंदन कुमार, डॉ जनार्दन प्रसाद, डॉ नारायण सिंह, शशिकांत प्रसाद, डॉ किरण बाला, सुश्री अर्चना भारती तथा डॉ सरिता सिन्हा सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ पल्लवी ने किया।

Related Articles

Back to top button