उ.प्रगाजीपुर

कटघरा ग्राम सभा में मनाया जा रहा दुर्गा पूजा महोत्सव

अनुज श्रीवास्तव/अवनीश सिंह
उ.प्र./गाजीपुर। जिले के कटघरा ग्राम सभा में,जो की नंदगंज शादियाबाद मार्ग पर स्थित है,दुर्गा पूजा महोत्सव विगत कई वर्षों से मनाया जा रहा है।अन्य वर्षो की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासी कटघरा ग्राम सभा में दुर्गा पूजा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मना रहे हैं।दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ सिंह ने बताया की यह पूजा समिति विगत कई वर्षों से अपने कार्य को बड़े अच्छे से ही अंजाम दे रही है।क्षेत्र में यहां की पूजा समिति का बहुत ही चर्चा बना रहता है।दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता आरती के समय उपलब्ध रहते हैं।बता दें कटघरा ग्राम पर कई लिंक रोड आकर मिलते हैं

जिसमें सुजनीपुर बैरीसाल सुल्तानपुर,छतमा, सौनापुरा,रसूलपुर,बरौली,बरहट, खुटवा,सौरी इत्यादि गांव इस लिंक मार्ग पर जुड़ते हैं।जिससे हर क्षेत्र के लोग इस पूजा समिति में बढ़-कर का हिस्सा लेते हैं।हर रोज सुबह शाम दुर्गा पंडाल पर आरती की जाती है इस आरती के समय मां दुर्गा पंडाल का दृश्य बड़ा ही मनोरम हो जाता है।यहां आरती के समय सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटती है।बड़े ही श्रद्धा भाव से लोग आरती करते हैं और प्रसाद ग्रहण कर मां दुर्गा का पूजा पाठ कर अपने घर को प्रस्थान कर जाते हैं। और विजयादशमी के दिन इस ग्राम सभा में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है इस मेले में भी बड़ी भीड़भाड़ रहती है।

Related Articles

Back to top button