कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटाप्रशासनमढीनरठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

मंगलूर में डीसी कठुआ का जन शिकायत शिविर, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, 3 जून। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने बुधवार को ब्लॉक डिंगा अंब की पंचायत मंगलूर ईस्ट में जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और सरकारी सेवाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं।

एडवरटाइजिंग
एडवरटाइजिंग

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सप्ताह में कम से कम एक-दो बार क्षेत्र का दौरा करें और विकास कार्यों की नियमित निगरानी करें।

सबका जम्मू कश्मीर 30 may 2026.qxd_2

खेल मैदान की मांग पर डीसी ने बताया कि यह मामला पहले ही जम्मू एंड कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसल के समक्ष रखा जा चुका है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले बुधवार को क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
डीसी ने लोगों से जिला प्रशासन के 100 दिवसीय नशा मुक्त अभियान में सहयोग करने और युवाओं को नशे से दूर रखने की अपील की।
शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त महिमा मदन , एसडीएम हीरानगर फुलेल सिंह , सीपीओ रणजीत ठाकुर , आईएएस प्रोबेशनर निधि , एसीडी अखिल सादोत्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य बिंदु:
मंगलूर ईस्ट में जन शिकायत शिविर आयोजित।
लोगों ने विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।
अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश।
अगले सप्ताह सरकारी योजनाओं का जागरूकता शिविर लगेगा।
नशा मुक्त अभियान में सहयोग की अपील।

Related Articles

Back to top button