एक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआखोख्यालजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीप्रशासनबनीमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआ

मुख्य बाजार नगरी में आवारा युवकों का जमावड़ा, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

सबका जम्मू कश्मीर 
नगरी, कस्बा नगरी के मुख्य बाजार और बस अड्डा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आवारा युवकों की गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। आरोप है कि स्कूलों की छुट्टी होते ही कुछ युवक तेज रफ्तार दोपहिया वाहनों के साथ बाजार में घूमते हैं और अड्डा क्षेत्र में जमावड़ा लगाकर छात्राओं को परेशान करने का माहौल बनाते हैं।

एडवरटाइजिंग
एडवरटाइजिंग

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में लगातार समाचार प्रकाशित होने के बावजूद पुलिस प्रशासन और स्थानीय चौकी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। इससे बाहरी क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

epaper.sabkajammukashmir.in

लोगों के अनुसार, नगरी का मुख्य अड्डा इन युवकों का अड्डा बनता जा रहा है। स्कूलों की छुट्टी के समय बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यहां से गुजरते हैं, लेकिन कुछ युवक दोपहिया वाहनों पर स्टंट और दिखावा कर माहौल खराब कर रहे हैं। इससे कई बार विवाद और झगड़े की स्थिति भी पैदा हो जाती है।

स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे या अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को समय रहते कदम उठाने चाहिए।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जन आंदोलन शुरू किया जा सकता है। लोगों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और स्कूल छुट्टी के समय विशेष निगरानी रखने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Related Articles

Back to top button