कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

नगरी–ऐरवा रोड पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी, स्कूली छात्रों की जान से खिलवाड़

सबका जम्मू कश्मीर।

नगरी/कठुआ। नगरी से ऐरवा, सुमवान व बरोनटी तक चलने वाले मिनी ऑटो चालक ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर ऑटो की छतों पर सवारियां, विशेषकर स्कूली छात्र-छात्राओं को बैठाकर सफर कराया जा रहा है, जो किसी भी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है।(सबका जम्मू कश्मीर)

sabka jammu kashmir 13 dec 2025.qxd_1 (1)

रोजाना स्कूल की छुट्टी के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम यात्री घर लौटने के लिए इन मिनी ऑटो का सहारा लेते हैं, लेकिन क्षमता से अधिक सवारियां और छतों पर बैठाकर ले जाना यात्रियों की जान को गंभीर खतरे में डाल रहा है। थोड़ी सी चूक किसी भी समय जानलेवा दुर्घटना में तब्दील हो सकती है।(सबका जम्मू कश्मीर)

हालांकि ट्रैफिक विभाग, कठुआ द्वारा आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से नाके लगाकर नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जाते हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या उन ऑटो चालकों पर भी सख्त कार्रवाई होगी जो रोजाना नियमों की अनदेखी कर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।(सबका जम्मू कश्मीर)

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि किसी अनहोनी से पहले हालात पर काबू पाया जा सके।(सबका जम्मू कश्मीर)

Related Articles

Back to top button