पटनाबिहार

मोदी सरकार ने 10 साल में 70 साल की कमियों को दूर करने का काम किया: अमित शाह

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘सिक्योरिटी बियॉन्ड टुमॉरो: फोर्जिंग इंडियाज रेजिलिएंट फ्यूचर’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के नेतृत्व ने 70 साल की सभी कमियों को समाप्त करने का काम किया है।’ इस मौके पर शाह ने ‘ओआरएफ फॉरेन पॉलिसी सर्वे’ को भी लॉन्च किया। मोदी की दूरदर्शिता और अमित शाह की अंत्योदय की राजनीति का परिणाम है कि, बीते 10 वर्षों में सालों से वंचित करोड़ों आम जनमानस को आजादी का असल सुख प्राप्त हुआ है। आज करोड़ों गरीबों को आवास, हर घर बिजली, हर घर नल से जल, शौचालय, मुफ्त गैस कनेक्शन के साथ-साथ 5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का काम किया जा रहा है। आजादी के बाद दशकों तक भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण जैसे नासूर देश के विकास में रोड़ा बना हुआ था। आज अमृतकाल में मोदी के नेतृत्व और अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण जैसे नासूरों को न सिर्फ जड़ से उखाड़ फेंकने का काम किया जा रहा है, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत नींव रखने का काम भी निरंतर जारी है। बीते 10 सालों में देश में राजनीतिक स्थिरता और भ्रष्टाचारमुक्त शासन को स्थापित करने का काम बखूबी किया गया है। नया भारत उपलब्धियों के नित नए आयाम को हासिल करते हुए दुनिया भर में अपनी एक नई पहचान बना रहा है।

Related Articles

Back to top button