
सबका जम्मू कश्मीर
सांबा, 31 मई: गो-तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सांबा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 7 गोवंशीय पशुओं को तस्करों के चंगुल से छुड़ा लिया।

पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय सूचना मिलने पर थाना घगवाल के अंतर्गत पुलिस पोस्ट राजपुरा की टीम ने राजपुरा क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान कठुआ की ओर से सांबा की तरफ पैदल ले जाए जा रहे 7 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। मामले में थाना घगवाल में एफआईआर संख्या 56/2026 दर्ज कर ली गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार तस्करों की तलाश जारी है। सांबा पुलिस ने कहा कि गो-तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।









