कठुआ में गुरु नाभा दास महाराज का प्रकाश उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, बुधवार गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास जी महाराज का प्रकाश उत्सव पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
sabka jammu kashmir 4 april 2026.qxd_4
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिनमें पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दूनी चंद सगोत्रा, जिला सूचना अधिकारी राजिंदर कुमार डिगरा, पूर्व उप सचिव पंजाब चंद, डॉ. शिव कुमार, अधिवक्ता सुशील गुप्ता और श्याम नारायण मेहता शामिल थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन यज्ञ से हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन लाल ने मुख्य अतिथि और अन्य मेहमानों का स्वागत किया।
विधायक डॉ. भारत भूषण ने गुरु जी के विचारों को याद करते हुए लोगों से भाईचारा, प्रेम और एकता के मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं आज के समय में बहुत महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।









