कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

समाज सेवक सतपाल वर्मा ने वृद्ध आश्रम कठुआ में बुजुर्गों को बांटे कंबल, माता-पिता की सेवा का दिया संदेश

सबका जम्मू कश्मीर
मढ़ीन, तहसील मढ़ीन के साथ लगते कोर्टपुनु के रहने वाले समाज सेवक सतपाल वर्मा ने बुधवार को वृद्ध आश्रम कठुआ में बुजुर्गों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना है कि लोग अपने माता-पिता की सेवा स्वयं करें।

sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3

सतपाल वर्मा ने कहा कि बुजुर्गों को इस उम्र में बच्चों के साथ और घर के सहारे की जरूरत होती है, न कि वृद्ध आश्रम की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने माता-पिता को घर पर रखें और उनकी देखभाल करें।

कठुआ एडमिन कप: डीसी इलेवन ने पीएचई इलेवन को 54 रन से हराया

उन्होंने कहा कि जिस तरह माता-पिता अपने बच्चों के बचपन में उनकी हर जरूरत पूरी करते हैं, उसी तरह यह समय बच्चों का कर्तव्य होता है कि वे अपने माता-पिता को सम्मान, स्नेह और हर सुख दें।

कठुआ में आतंक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 39 ओवरग्राउंड वर्कर चिन्हित, 18 पर PSA

सतपाल वर्मा ने अंत में समाज से आग्रह किया कि माता-पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ने के बजाय उन्हें अपने घर में रखकर उनकी सेवा करें, यही सच्ची मानव सेवा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Related Articles

Back to top button