कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरमढीनराजनीतिराज्यहीरानगर/कठुआ

राष्ट्रीय किसान यूनियन का मढ़ीन में किसान सम्मेलन, राष्ट्रीय किसान यूनियन के जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष लक्की भगत ने एकजुट होकर समस्याओं से लड़ने का किया आह्वान

सबका जम्मू कश्मीर

मढ़ीन। राष्ट्रीय किसान यूनियन की ओर से रविवार को तहसील मढ़ीन में एक किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गज्य ठाकुर का प्रदेश अध्यक्ष लक्की भगत एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गज्य ठाकुर ने कहा कि किसानों को अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए एक मंच पर एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

 

 

उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज तभी प्रभावी होगी जब वे संगठित होकर सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे।

sabka jammu kashmir 13 dec 2025.qxd_1 (1)

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों किसानों ने संगठन के समर्थन में भाग लिया और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष लक्की भगत ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश की नई टीम के गठन की जानकारी दी तथा सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से संगठन से जुड़कर एक मंच पर आने का आह्वान किया।

सम्मेलन में किसानों को जबरन नैनो दिए जाने के मुद्दे पर भी किसान संगठन ने कड़ा एतराज जताया और इसे किसानों के हितों के खिलाफ बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button