जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।राज्य

मशहूर एक्टर नाना पाटेकर साहेब पहुंचे राजौरी , पाकिस्तान गोलाबारी पीड़ितों को लगाया गले, 42 लाख रु की सहायता, एक बच्ची समेत 48 स्कूलों को लिया गोद

जम्मू/राजौरी, अनिल भारद्वाज

फिल्मी दुनियां के मशहूर ऐक्टर नाना पाटेकर जम्मू संभाग के सीमावर्ती जिला राजौरी पहुंचे, जहां उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से मुलाकात की और राहत सामग्री व आर्थिक सहायता बांटी।

इस दौरान नाना साहब भावुक हो गए और कहा कि सीमा पर रहने वाले हमारे अपने लोग हैं, जिनके साथ हम खड़े हैं।

मैं तो सिर्फ एक चेहरा हूं, असली काम पीछे से हो रहा है, फिल्म इंडस्ट्री से अमिताभ बच्चन और जॉनी लीवर भी इस काम में सहयोग कर रहे हैं।काम तो हमारी टीम कर रही है। ये अभी शुरुआत है।

नाना पाटेकर अपने ‘निर्मला गजानन फाउंडेशन’ के तहत इस दौरे पर आए थे। उन्होंने बताया कि 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में जान गंवाने वाले और घरों को नुकसान झेलने वाले 117 परिवारों को कुल 42 लाख रु की सहायता दी गई।
पाटेकर ने बताया कि उन्होंने एक 11 वर्षीय बच्ची की पढ़ाई की जिम्मेदारी खुद उठाई है, जिसके पिता अमरीक सिंह की मौत पुंछ में पाकिस्तानी हमले में हुई थी।

epaper.sabkajammukashmir.in
epaper.sabkajammukashmir.in

यह हमारी छोटी-सी कोशिश है यह बताने की कि सीमा पर रहने वाले लोग अकेले नहीं हैं। हमें सरकार पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए, हर व्यक्ति को आगे आकर कम से कम एक परिवार को गोद लेना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ 25वीं इन्फेंट्री डिवीजन राजौरी के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी और राजौरी के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक शर्मा, पुलिस ऑफिसर भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा मैं तो सिर्फ एक चेहरा हूं, असली काम पीछे से हो रहा है, फिल्म इंडस्ट्री से अमिताभ बच्चन और जॉनी लीवर भी इस काम में सहयोग कर रहे हैं।काम तो हमारी टीम कर रही है। ये शुरुआत है, हम इसे जारी रखेंगे।

48 आर्मी गुडविल स्कूलों को लिया गोद:-

नाना पाटेकर ने बताया कि उनका फाउंडेशन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और कश्मीर में कुल 48 आर्मी गुडविल स्कूलों को गोद ले चुका है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को सुधारा जा सके।

अस्पताल और सड़क की स्थिति पर बोले

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे बॉर्डर इलाकों के लिए अस्पताल बनवाएंगे, तो उन्होंने कहा अस्पताल बनाना आसान है, पर उसे चलाना और बनाए रखना बहुत मुश्किल काम है। जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे की खराब हालत पर उन्होंने कहा कि वे यह मुद्दा दिल्ली में संबंधित अधिकारियों के सामने उठाएंगे।

सेना ने की तारीफ

मेजर जनरल मुखर्जी ने नाना पाटेकर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, हम उनके आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया।
….

Related Articles

Back to top button