कटड़ाजम्मूजम्मू कश्मीर

जवानों की शहादत , अब तक सहेगा हिन्दुस्तान :- शिवसेना

जम्मू संभाग में आंतकवादी गतिविधियां भाईचारे में सेंध लगाने की साज़िश :- साहनी

सबका जम्मू कश्मीर

जम्मू:- शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई ने जम्मू संभाग के राजौरी में बुधवार (22 नवंबर) को आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में सेना के दो अध‍िकारी और दो जवानों के शहीदत पर गहरा रोष प्रकट किया गया । पार्टी प्रदेश कार्यालय मे शोक सभा का आयोजन कर एक मिनट का मौन रखा गया और वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही शोक में डूबे इनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में “सब कुछ चंगा है ” के ढोल पीटे जा रहे हैं मगर जमीनी हकीकत बिल्कुल विपरीत है ‌ । पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को दो भागों में बांट दिया हमारे विशेषाधिकार छीन लिए गए । हमें आंतकवाद मुक्त एक नए जम्मू-कश्मीर का सपना दिखाया गया था मगर चार साल से अधिक का समय बीतने के बावजूद जमीनी हालातों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।
कश्मीर में सक्रिय आंतकवाद आज जम्मू संभाग में भी अपने पांव जमा चुका है। आंतकवाद मुक्त हो चुके पुंछ और रजौरी में एकबार फिर आंतकवादी गतिविधियां तेज हो चुकी है।
जिसका मकसद अपनी मौजूदगी का अहसास करवाने के साथ आपसी भाईचारा में सेंध लगाना है। साहनी ने कहा कि सन 2021-23 के बीच लगभग 50 भारतीय जवानों और आम लोगों को निशाना बनाया जा चुका है। रजौरी , पुंछ में इस साल करीब 15 भारतीय जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैं। साहनी ने कहा कि इंटेलिजेंस एजेंसियों की नाकामियों और सुरक्षा बलों का स्थानीय लोगों से बढ़ती दूरियों का नतीजा है कि आंतकवाद जहां चाहे, जिसे चाहे, जब चाहे निशाना बनाने में कामयाब हो रहे हैं। साहनी ने आंतकवादी संगठनों को अपनी नापाक एवं कायरना हरकतों से बाज आने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर संजीव कोहली, राज सिंह, राजू हांडा समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button