नगरी में आवारा युवकों और बढ़ते झगड़ों से लोग परेशान, पुलिस कार्रवाई की मांग
आवारा मजनू की संख्या में भी इजाफा, कब जागेगी नगरी पुलिस

सबका जम्मू कश्मीर
नगरी/कठुआ। नगरी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार झगड़े और युवकों की हुड़दंगबाजी की घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कुछ युवक सड़कों और बाजारों में घूमकर लड़ाई-झगड़े करते हैं तथा छात्र-छात्राओं को परेशान करते हैं।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, नगरी-ऐरवा रोड, बत्ती मोड़, नरोट अड्डा स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के आसपास और मुख्य बाजार में कुछ युवक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चलाकर भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। इससे विशेष रूप से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
epaper.sabkajammukashmir.in
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, हुड़दंग करने वाले युवकों पर सख्त कार्रवाई करने और स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों का मानना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। अब लोगों की नजर नगरी पुलिस पर है कि वह इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेकर आवश्यक कदम उठाती है।









