CRIMEएक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

4 दिन में पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मडर केस , आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार

कठुआ पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल 12 बोर बंदूक भी बरामद की

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 19 मई : जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ब्लाइंड मडर केस के मामले को मात्र चार दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

एडवरटाइजिंग
एडवरटाइजिंग

पुलिस के अनुसार 15 और 16 मई की रात थाना लखनपुर को गांव धन्ना में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान रूप सिंह निवासी धन्ना के रूप में हुई, जो पेशे से ठेकेदार था। घटना के बाद थाना लखनपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सबका जम्मू कश्मीर

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा के निर्देशन में विशेष जांच टीम बनाई गई। डीएसपी भगवान दास डंडिया और एसएचओ नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि त्रिडवां निवासी सरदार सिंह घटना के बाद से लापता था। इससे पुलिस का शक उस पर गहरा गया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी मृतक के पास मजदूरी करता था और उसके करीब 6 हजार रुपये बकाया थे। इसी पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
पुलिस के अनुसार गुस्से में आरोपी ने अपने पिता की 12 बोर बंदूक उठाई और रात के समय रूप सिंह के घर पहुंच गया। आरोपी ने खिड़की के पास सो रहे रूप सिंह को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने जम्मू-कश्मीर और पड़ोसी राज्यों में लगातार छापेमारी शुरू की। तकनीकी जानकारी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button