कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरमढीनराज्यहीरानगर/कठुआ

हीरानगर के सरकारी जी एल डी एम  डिग्री कॉलेज में स्व. गिर्धारी लाल डोगरा  की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह

सबका जम्मू कश्मीर।
हीरानगर: सरकारी जी एल डी एम डिग्री कॉलेज, हीरानगर में गुरुवार को  प्रदेश के प्रख्यात नेता, पूर्व वित्त मंत्री और लोकसेवा के प्रतीक स्वर्गीय  गिर्धारी लाल डोगरा  की 38वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
समारोह की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम के दौरान उनके राजनीतिक जीवन, वित्तीय सुधारों तथा समाज और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को स्मरण किया गया।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय डोगरा जी सादगी, ईमानदारी और जनकल्याण की भावना के धनी थे। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए और उन्हें एक सच्चे जननेता के रूप में याद किया जिनका योगदान आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ और सभी उपस्थित लोगों ने उनके जीवन से सीख ग्रहण करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button