उ.प्रगाजीपुर

दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त हुए गिरफ्तार

अनुज श्रीवास्तव/अवनीश सिंह
उ.प्र./गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस ने दहेज हत्या के तीन आरोपियों को शनिवार दोपहर 11:20 पर गिरफ्तार किया।बता दें की थाना खानपुर के मौधा ग्राम के संतोष कुमार की पत्नी की विगत चार-पांच दिन पहले हत्या कर दी गई थी।जिसमें संतोष कुमार के ससुर ने नामजद मुकदमा पंजीकृत करवाया था। इस मुकदमे में संतोष कुमार पुत्र सिकंदर राम,सिकंदर राम पुत्र भागुराम,दुखिया देवी पत्नी सिकंदर राम को नामजद किया गया था।उनके ऊपर धारा 304B 498A,201 और दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।इस मामले में यह वांछित चल रहे थे। अंततः शनिवार 4 नवंबर को दोपहर 11:20 पर उप निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा मय फोर्स द्वारा उक्त अभियुक्तों को मैठसरैया पुल बहदग्राम मठसरैया थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किये गये लोगों में मृतका के पति,सास एवं ससुर हैं। जिन पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर कांस्टेबल दीपक चौहान,अहमद खान,महिला कांस्टेबल नेहा पांडे शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button