फुलवारी शरीफबिहार

‘रंगलीला द टेस्ट ऑफ वृंदावन’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अनुज ‌‌श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/फुलवारी शरीफ। पटना के बुद्धा रिजॉर्ट में स्टार प्लानेट इवेंट के माध्यम से होली पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वही बिग एफएम से आरजे चोखा, आरजे शिखा, आरजे सुरभि ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। मुख्य संगीतकार शक्ति पाठक के द्वारा रंग बरसे भींगे चुनर वाली, होली खेले रघुवीरा, जोगी जी धीरे धीरे, सहित और भी कई गीत गाया गया।
वही पिंटू ने बांसुरी की धुन पर कृष्णलीला किया जिस दौरान गुलालो की होली, फूलों की होली, रेन डांस, होली प्ले किया गया। इस दौरान होली प्ले में पार्टिसिपेंट कर रहे लोगो को सरपराइज गिफ्ट दिया गया। वहीं स्टार प्लानेट इवेंट के डायरेक्टर राहुल राज ने कहा कि ‘रंगलीला द टेस्ट ऑफ वृंदावन’ बिहार में पहली बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इसमें राधा कृष्णा का डांस जो कि दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। वहीं क्लब विजन के डायरेक्टर ने कहा कि ये कार्यक्रम वृन्दावन की होली के थीम पर रखा गया था।जिसके कारण जो भी लोग यहां पर आए उन्होंने कार्यक्रम को खूब इंजॉय किया।

Related Articles

Back to top button