जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीर

मंत्री सतीश शर्मा से मिले राजकुमार गोयल,अमरनाथ यात्रा में सरकार को सहयोग का दिया आश्वासन

जम्मू, अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रबंधों के मद्देनजर श्री अमरनाथ जी यात्रा वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने जम्मू कश्मीर सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा से मुलाकात की। उनके साथ आल जम्मू कश्मीर गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता भी थे। राजकुमार गोयल ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के हालात काफी हद तक खराब हुए हैं। इस समय दोनों देशों के बीच भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में जम्मू कश्मीर में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। कुछ दिनों में अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है। उन्हें उम्मीद है कि उपराज्यपाल प्रशासन और जम्मू कश्मीर सरकार यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रबंध पूरे कर लेगा और लोग बिना किसी डर के बोले बाबा के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था लंबे समय से जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर लगाती आ रही है। समिति का पूरा समर्थन सरकार के साथ है। अमरनाथ यात्रा जम्मू कश्मीर के प्रदेश व्यक्ति के लिए गर्व की बात है। यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए श्री अमरनाथ की यात्रा वेलफेयर सोसाइटी सरकार का पूरा समर्थन करेगी। आल जम्मू कश्मीर गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने भी यात्रा प्रबंधन में सरकार को समर्थन देने की बात कही। कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा को सुचारू रूप से चलाने और पर्यटकों को जम्मू कश्मीर की तरफ फिर से आकर्षित करने में सरकार के अलावा आम लोगों की भी अहम भूमिका है। उन्होंने श्री अमरनाथ जी यात्रा वेलफेयर सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करती है और उन्हें उम्मीद है कि बड़ी चुनौतियों के बीच इस बार भी अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्वक तरीके से चलाने में सरकार का सहयोग करेगी।

Related Articles

Back to top button