खगौलबिहार

आश्रय ओल्ड ऐज होम में मैजिशियन एम के गोगा ने दिखाया जादू

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/खगौल। शुक्रवार को आश्रय ओल्ड एज होम में गोगा मैजिक वर्ल्ड के द्वारा मैजिक शो (जादू) का कार्यक्रम किया गया।जादू का कार्यक्रम वृद्ध केयर नई दिल्ली के द्वारा आयोजित किया गया।शो बहुत ही सराहनीय रहा। बुर्जुगों तथा बच्चों ने इसमें काफी मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम में आश्रय के ट्रस्टी मेम्बर (सचिव) बीना गुप्ता, (अध्यक्ष) विजय महतो, (कोषाध्यक्ष) राकेश कुमार गाँधी,कृष्णा किचित, प्रिन्स राज, उमेश शर्मा, मुन्नी शर्मा, आदि लोग मौजूद थे। आश्रय के सभी हेल्दी बुजुर्ग गण व सेवक उपस्थित रहे। वाईएमसी पब्लिक स्कूल के शिक्षक गण व सभी बच्चे भी इस मौके पर उपस्थित थे। इन सभी लोगों द्वारा मैजिशियन एम के गोगा द्वारा किए गए मैजिक शो को काफी सराहा गया। सभी लोगों ने शो के दौरान हँसकर तथा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खूब मजे लिए और इस ठंड के मौसम में अपने आप को गर्म व खुशमिजाज अनुभव किया।

आश्रय ओल्ड होम के राकेश कुमार गाँधी ने आश्रय के इस माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए वृद्ध केयर नई दिल्ली के कार्यकर्ता अनुराग पाण्डे को श्रेय दिया। उन्होंने आश्रय परिवार के लिए इतना अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया। इसके लिए आश्रय परिवार उन्हें तहे दिल से आभार प्रकट करता है तथा हमेशा कुछ कुछ कार्यक्रम आश्रय में आयोजित करते रहे, इसके लिए आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button