कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराजनीतिराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

नगरी में अज्ञात हमलावरों को लेकर चर्चाएं तेज, पुलिस जांच पर सवाल और प्रशंसा दोनों

सबका जम्मू कश्मीर
नगरी (कठुआ): कस्बा नगरी और आसपास के क्षेत्रों में अज्ञात हमलावरों को लेकर दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा। एक ओर जहां स्थानीय लोग पुलिस जांच को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस की कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है।

sabka jammu kashmir 31 JANUARY 2026.qxd

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाल की घटनाओं में हमलावर एक नहीं बल्कि एक से अधिक हो सकते हैं, लेकिन पुलिस जांच की पूरी प्रक्रिया को सार्वजनिक रूप से साफ नहीं कर रही है। एक आरोपी के पकड़े जाने के बाद भी लोगों में कई तरह की आशंकाएं बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि सभी हमलों की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए ताकि कोई भी दोषी बच न सके।

नगरी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर डीडीसी संदीप मजोत्रा ने जताई चिंता, पुलिस कार्रवाई की सराहना

वहीं दूसरी तरफ, कस्बा नगरी म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह और नगरी व्यापार मंडल के प्रधान खेम सिंह ने स्थानीय चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ठाकुर की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मात्र दो दिनों में मामले को सुलझाते हुए आरोपी को पकड़कर रिमांड पर लिया, जो सराहनीय कदम है।

नगरी में अज्ञात हमलावरों का खौफ, पुलिस ने तीन संदिग्धों को लिया हिरासत में

इसके साथ ही एसएसपी कठुआ की कार्यप्रणाली की भी अनिल सिंह, खेम सिंह और अस्पताल में भर्ती घायल कृष्ण सिंह के छोटे भाई बलवीर सिंह ने सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला कठुआ को एक सक्षम और सक्रिय एसपी मिले हैं, जिनके प्रयासों से मामला जल्द सुलझ पाया।

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कठुआ पुलिस ने 12.10 ग्राम हेरोइन के साथ 2 तस्कर दबोचे

हालांकि स्थानीय लोगों ने यह भी मांग उठाई है कि नगरी–कठुआ मार्ग पर पुल के पास दुकानों पर हुए हमले की भी निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि किसी भी आरोपी को कानून से बचने का मौका न मिले।

Related Articles

Back to top button