जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरराजनीति

धर्मिंदर कुमार ने संभाला SC मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष पद, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

सबका जम्मू कश्मीर

जम्मू, 29 जुलाई: मंगलवार को प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष  धर्मिंदर कुमार के सम्मान में एक सादा और सम्मानजनक पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश अध्यक्ष  सत शर्मा (CA) विशेष रूप से पहुंचे और उन्होंने धर्मिंदर कुमार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने अपने आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी दीं।

sabka jammu kashmir 26 july 2025.qxd_1

समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने नए अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व में मोर्चा को और मज़बूत बनाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कार्यक्रम पूरे जोश और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ, जिसमें SC मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button