जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।पूंछमेंढरमेंढरराज्य

मेंढर में खेल स्टेडियम की मांग, युवाओं ने केंद्र सरकार से की अपील

सबका जम्मू कश्मीर (राजेश कुमार)
मेंढर | पुंछ। पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में खेल सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय लोगों और युवाओं ने केंद्र सरकार से आधुनिक खेल स्टेडियम बनाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता जाहिर मन्हास और जाकिर मीर ने कहा कि मेंढर में बड़ी संख्या में युवा खेल गतिविधियों से जुड़े हुए हैं, लेकिन उन्हें बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के युवा फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स जैसे खेलों में सक्रिय हैं, लेकिन अभी तक मेंढर में कोई मानक खेल मैदान या स्टेडियम नहीं है। खिलाड़ियों को खुले और असुरक्षित मैदानों में अभ्यास करना पड़ता है, जिससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ता है।
जाहिर मन्हास और जाकिर मीर ने मांग की कि युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार मेंढर में एक बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम को मंजूरी दे। स्टेडियम में खेल मैदान के साथ-साथ बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग और खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना केंद्र सरकार की खेल योजनाओं के तहत शुरू की जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें और उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ने का मंच मिल सके।

Related Articles

Back to top button