पटनाबिहार

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन, आम्रपाली के ट्रैकिंग कार्यक्रम में शामिल हुई विमेन हॉकी टीम

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, आम्रपाली,पूर्णियां का विमेन हॉकी टीम,मंदार पर्वत (बांका) में आयोजित ट्रैकिंग कार्यक्रम में शामिल हुई। आम्रपाली विमेन यूनिट की चेयरमैन संतोष भारत और अध्यक्ष मीना सिंह ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विमेन हॉकी टीम में शामिल लड़कियों ने पहली बार ट्रैकिंग में अपने जिला से बाहर निकल कर जीवन में नया अनुभव करने के साथ साथ स्थानीय भौगोलिक,वातावरण आदि की जानकारी लेकर काफी खुश दिखीं। श्रीमती संतोष भारत ने कहा कि आगे भी समय समय पर ट्रैकिंग कार्यक्रम जारी रहेगा। अगला ट्रैकिंग कार्यक्रम काठमांडू और दार्जलिंग का होगा। इसमें अधिक से अधिक लड़कियों और महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इस ट्रैकिंग कार्यक्रम में आम्रपाली यूनिट कि उपाध्यक्ष विनीता सिन्हा एवं सचिव उमा केजरीवाल आदि शामिल थी।

Related Articles

Back to top button