पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, 7 साल की बच्ची को भी साथ ले जाने का आरोप

सबका जम्मू कश्मीर
राजभाग/मढ़ीन।राजबाग थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां त्रिशला देवी अपने पति कुलदीप कुमार को छोड़कर कथित प्रेमी पवन कुमार के साथ फरार हो गई।

पीड़ित पति कुलदीप कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी के पवन कुमार के साथ कई वर्षों से कथित अवैध संबंध थे। इसको लेकर उसने कई बार आपत्ति जताई, लेकिन इसके बावजूद त्रिशला देवी उसे तरह-तरह की धमकियां देती रही।
sabka jammu kashmir 13 dec 2025.qxd_1 (1)
कुलदीप कुमार के अनुसार, 24 तारीख को वह किसी निजी काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था, जबकि उसके पिता खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान त्रिशला देवी अपने प्रेमी पवन कुमार के साथ घर से फरार हो गई। पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी उनके साथ उनकी 7 वर्षीय मासूम बच्ची को भी ले गई है।

कुलदीप कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने राजबाग थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई है और न ही फरार पत्नी त्रिशला देवी और उसके प्रेमी पवन कुमार का कोई सुराग मिल पाया है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर बच्ची की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।









