अनुज श्रीवास्तव/संजय सिंह
बिहार/पूर्णिया 16 अक्टूबर | भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में भाजपा की बड़ी जीत होगी और इन सभी राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी | श्री खेमका ने छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह प्रवास से लौटने के प्रश्चात सोमबार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह धाराशाई हो गयी है | कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है | यह सब वहां की जनता महसूस भी कर रही है और देख भी रही है | छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी सरकार है | छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जनता से किये गए वादों को पूरा नहीं किया, जिससे लोगों में बघेल सरकार के खिलाफ काफी आक्रोस है | छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस सरकार को धुल चटाने का मन बना लिया है | यही हाल राजस्थान, तेलंगाना सरकार का भी है | श्री खेमका ने कहा कि मध्यप्रदेश और मिजोरम में फिर भाजपा की सरकार बनना तय है | सदर विधायक ने कहा कि इन पांचो राज्यों की जनता मन बना चुकी है कि वह भरोसे वाली भाजपा को ही अपना बहुमूल्य वोट देगी जनता जानती है कि डबल इंजन की सरकार से डबल रफ़्तार के साथ विकास होती है | केंद्र और राज्यों में भाजपा सरकार रहने से बिना किन्तु – परन्तु के दुगुनी गति से विकास होगा | विधायक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर देश की जनता का अटूट विश्वास है | मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचा है | आज देश का मान सम्मान विश्व में काफी बढ़ा है | हर कोई मोदी जी के मुरीद है | पाँचों राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी तथा 2024 में देश के पुनः प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी बनेंगे |