आस्थाकठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटाराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

विधायक जसरोटा के आवास पर वैदिक अनुष्ठान, स्वामी रामस्वरूप जी ने दिया कालजयी ज्ञान का संदेश

सबका जम्मू कश्मीर

जसरोटा/ कठुआ: वेदों के प्रख्यात विद्वान एवं योगाचार्य स्वामी रामस्वरूप जी ने आज विधायक जसरोटा राजीव जसरोटिया के आवास पर विधिवत यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया। आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न यज्ञ-हवन में शांति, समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर अपने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम से पूर्व स्वामी रामस्वरूप जी योगाचार्य ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वेदों के कालजयी सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्य, अनुशासन, करुणा और निःस्वार्थ सेवा जैसे वैदिक मूल्य आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को नैतिकता व आध्यात्मिक उन्नति की राह दिखाते हैं।

मंडली में डीसी कठुआ का जनसुनवाई शिविर, विकास कार्यों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा

स्वामी जी ने समाज सेवा और नैतिक जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान को व्यवहार में उतारना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता, आपसी सम्मान और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया।

मंडली में डीसी कठुआ का जनसुनवाई शिविर, विकास कार्यों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा

यज्ञ-हवन के उपरांत विशाल सामुदायिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने समान भाव से प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के माध्यम से समानता, सहभागिता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, 7 साल की बच्ची को भी साथ ले जाने का आरोप

विधायक जसरोटा राजीव जसरोटिया ने स्वामी रामस्वरूप जी योगाचार्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं।

Related Articles

Back to top button