नगरी हमले का मामला: तीसरे दिन भी चर्चा जारी, लोगों में रोष — अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

सबका जम्मू कश्मीर।
नगरी/कठुआ। नगरी में लगातार हुए हमले को लेकर तीसरे दिन भी क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब तक हमले में इस्तेमाल किए गए सभी हथियार बरामद नहीं हो पाए हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपी से केवल एक लोहे की पाइप और कुछ अन्य सामान ही बरामद कर सकी है, जबकि हमले के तरीके को देखते हुए अन्य हथियार इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना में घायल पूर्व सैनिक कृष्ण चंद व महिला की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर नहीं होने से स्थानीय लोगों में चिंता और नाराजगी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, वह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं लगता। लोगों को शक है कि इस मामले में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं, जिसके चलते पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।
गणेश कुमार शर्मा: जम्मू-कश्मीर की शिल्प विरासत, विश्व मंच पर भारतीय कला का गौरव
लोगों की मांग है कि रिमांड पर लिए गए आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर अन्य शामिल लोगों के नाम सामने लाए जाएं और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। स्थानीय दुकानदारों और आसपास के लोगों का कहना है कि जब तक सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक क्षेत्र में डर का माहौल बना रहेगा।
गणेश कुमार शर्मा: जम्मू-कश्मीर की शिल्प विरासत, विश्व मंच पर भारतीय कला का गौरव
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे कितनी जल्दी अन्य संदिग्धों तक पहुंच पाती है और लोगों के गुस्से को शांत करने में कितनी सफल रहती है।









