नव वर्ष पर अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रठुआ गांव में भजन-कीर्तन, शांति और सुख-समृद्धि की कामना

सबका जम्मू कश्मीर
रठुआ/मढ़ीन/हीरानगर। 31 दिसंबर को जहां लोग नव वर्ष का स्वागत अलग-अलग तरीकों से करते हैं, वहीं जिला कठुआ की तहसीरठुआ हीरानगर से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांव रठुआ में नव वर्ष के अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जीरो लाइन के पास बसे इस गांव में स्थानीय लोगों ने भगवान का सिमरन कर नए साल का स्वागत किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने अपने परिवार के साथ सुख-शांति से जीवन बिताने की कामना की। भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि आने वाला नव वर्ष उनके और उनके परिवारों के लिए मंगलमय हो तथा सीमा क्षेत्र में रहने के कारण किसी भी तरह की परेशानी या विस्थापन की स्थिति न बने।
sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व कप्तान सोमराज ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हमेशा शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि बिना कारण गोलीबारी होने से दोनों देशों की सेनाओं को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ती है,
कठुआ में आतंक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 39 ओवरग्राउंड वर्कर चिन्हित, 18 पर PSA
जिससे सीमा पर रहने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आशा जताई कि ईश्वर इन समस्याओं का समाधान करेंगे और सीमा क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होगी।
अंत में उन्होंने पूरे देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और बेहतर भविष्य की कामना की।









