कठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरराजनीतिराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

कारगिल शहीद को श्रद्धांजलि, विधायक डॉ. भारत भूषण ने किया विभिन्न वार्डों का दौरा

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने आज नगर के परलीवंड वार्ड नंबर 14, वार्ड नंबर 2, प्रताप नगर वार्ड नंबर 17 तथा अपर शिवा नगर वार्ड नंबर 19 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
दौरे के समय उनके साथ वार्ड के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें गुरप्रकाश खजूरिया, ओंकार सिंह अंडोत्रा, सुभाष शर्मा, जगदीश शर्मा, अजय कुमार, कमल सिंह अंडोत्रा, इंदु रेखा और भानु प्रताप सिंह शामिल थे।

sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3

परलीवंड वार्ड नंबर 14 के लोगों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इनमें गलियों और नालियों का निर्माण, डीप बोरवेल की स्थापना तथा अगस्त 2025 की बाढ़ से हुए नुकसान के बाद कठुआ खड्ड के चैनलाइजेशन की मांग प्रमुख रही।

डीसी कठुआ ने गणतंत्र दिवस-2026 की तैयारियों की समीक्षा की

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। इनमें सरदार अजीत सिंह, संजय कुमार तथा कारगिल शहीद पवन कुमार के परिजन भी शामिल रहे। विधायक डॉ. भारत भूषण ने शहीद पवन कुमार की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश को अपने वीर सैनिकों पर गर्व है, जो राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देते हैं।

डीसी कठुआ ने गणतंत्र दिवस-2026 की तैयारियों की समीक्षा की

वार्ड नंबर 2, प्रताप नगर और अपर शिवा नगर के निवासियों ने विधायक द्वारा स्वयं वार्डों में आकर समस्याएं सुनने की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में विधायक ने गुरप्रकाश खजूरिया के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button