जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीदुर्घटनापुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।पूंछराज्य

Poonch के मंडी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, सरकारी कर्मचारी की मौत

सबका जम्मू कश्मीर (राजेश कुमार )
पूंछ, 16 फरवरी: जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के मंडी क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा चिकरारा इलाके के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारुति वैगनआर (पंजीकरण संख्या JK12B-6143) अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाहन चालक मोहम्मद जुबैर की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान मोहम्मद जुबैर पुत्र नजीर हुसैन निवासी सेक्लू के रूप में हुई है। वह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में डीलर के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क की स्थिति और तीखे मोड़ों के कारण अक्सर इस प्रकार की दुर्घटनाएं सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button