एक्सक्लूसिव खबरेंजम्मूजम्मू कश्मीरराज्यसाम्बासाम्बा

भारत–पाक सीमा पर गुब्बारे मिलने का सिलसिला जारी, पहली बार मछली के आकार का गुब्बारा मिला

सबका जम्मू कश्मीर।
साम्बा/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में भारत–पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास गुब्बारे मिलने का क्रम लगातार जारी है। कठुआ, सांबा और अखनूर क्षेत्रों में इससे पहले भी कई बार गुब्बारे देखे जा चुके हैं।

सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह 8 बजे के बाद और फिर करीब 12 बजे कठुआ जिले की सीमा से सटे सांबा जिले के पंजग्रांई गांव में एक नर्सरी के पास बीएसएफ की तपन पोस्ट के अंतर्गत एक गहरे इलाके में मछली के आकार का गुब्बारा पड़ा हुआ देखा गया। यह गुब्बारा सफेद और पीले रंग का था।

हीरानगर अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास मिला संदिग्ध लाल गुब्बारा, पर्ची पर लिखा था ‘आई लव यू, आई मिस यू’

जांच के दौरान इस गुब्बारे में भी पहले की तरह कोई संदिग्ध सामग्री नहीं पाई गई। अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले अधिकतर सफेद-हरे या लाल रंग के गुब्बारे ही मिले थे, लेकिन मछली के आकार का पीले रंग का गुब्बारा पहली बार देखा गया है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button