बिहारबेतिया

नगर निगम के वार्ड पांच में 15.19 लाख से नव निर्मित दो आरसीसी नाले का महापौर ने किया उद्घाटन

अनुज श्रीवास्तव/संजय राव
बिहार/बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड पांच में क्रमश रामरूप गोस्वामी मठ से संजय जायसवाल का घर होते एन एच 727 तक 6.56 लाख और इसी वार्ड के समीर कुमार के घर से गोवर्धन महतो का घर होते एन एच 727 तक 8.83 लाख से भी अधिक से निर्मित दो आर सी सी नाले उद्घाटन शुक्रवार को नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा किया गया। कुल 15.19 लाख से नव निर्मित दो आरसीसी नाले का उद्घाटन के मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं को पूरा करने में मानक गुणवत्ता का पालन पूरी सख्ती के साथ पालन अनिवार्य है। मौके पर जमा लोगों से उन्होंने न कि योजनाओं में गुणवत्ता का अनुपालन करना आप जनता जनार्दन की भी जिम्मेदारी है। इसका सख्ती से पालन कराने और अनदेखी होने पर उनसे शिकायत करने की उन्होंने अपील की।इस मौके पर पार्षद गुड़िया देवी, संजय शर्मा,अभियंता सुजय सुमन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button