उ.प्रगाजीपुर

किन्नर पर जानलेवा हमला करने वाला अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पिस्टल भी बरामद

अनुज श्रीवास्तव/अवनीश सिंह
उ.प्र./गाजीपुर। मंगलवार की सुबह तड़के नंदगंज पुलिस ने गंगा किन्नर के ऊपर हमला करने वाले अभियुक्त को हमले में प्रयुक्त पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्यम कुमार पुत्र मुन्ना राम निवासी ग्राम सिहोरी थाना नंदगंज के रूप में की गई।सत्यम कुमार के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई।

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नंदगंज थाने के उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में व्यस्त थे कि इसी समय मुखबिर खास की सूचना पर गंगा किन्नर के ऊपर हमला करने वाले सत्यम कुमार को बलवंत गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।इसके विरुद्ध धारा 307 में अभियोग पंजीकृत है।

बता दे अभी हाल में पिछले दिनों बरहपुर निवासी गंगा उपाध्याय पुत्र गणेश उपाध्याय नंदगंज बाजार से कुछ सामान की खरीदारी कर अपने घर वापस लौट रहे थे कि उसी समय जान से मारने की नीयत से घात लगाए बैठा सत्यम कुमार पुरानी रंजीत को लेकर उनके ऊपर पिस्तौल से फायरिंग करने लगा।इस घटना में गंगा किन्नर को दो गोली लगी। जिससे वह वहीं गिर पड़े।बाद में उन्हें इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया।हालांकि अभी उनका इलाज चल रहा है।इस घटना के संबंध में नंदगंज थाने में 8 जनवरी को एक अभियुक्त पंजीकृत कराया गया था।इसी गोली कांड में उक्त अपराधी सत्यम कुमार वांछित चल रहा था। जिसे नन्दगंज पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह तथा आरक्षी चंद्रजीत शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button