CRIMEकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

नगरी में फिर अज्ञात लोगों का आतंक, पूर्व सैनिक दुकानदार पर जानलेवा हमला

घटनाओं से स्थानीय लोगों में रोष

सबका जम्मू कश्मीर
नगरी/कठुआ। कस्बा नगरी में शनिवार देर शाम एक गंभीर वारदात सामने आई है। नगरी-पल्ली रोड पर दुकान चलाने वाले एक पूर्व सैनिक पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान का शटर बंद कर पूर्व सैनिक को अंदर ही फेंक दिया और फरार हो गए।

sabka jammu kashmir 31 JANUARY 2026.qxd

जानकारी के अनुसार, पूर्व सैनिक रोज की तरह शाम करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर लौटते थे, लेकिन शनिवार को देर रात तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजन चिंतित हो गए। परिजन उन्हें तलाशते हुए दुकान पहुंचे। शटर बंद मिलने पर आसपास के लोगों की मदद से शटर खोला गया, तो अंदर पूर्व सैनिक खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पूर्व सैनिक को तुरंत सब-जिला अस्पताल नगरी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी कठुआ रेफर किया गया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें मिलिट्री अस्पताल ले जाने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पूर्व सैनिक अभी बेहोश हैं।

डीडीसी नगरी संदीप मजोत्रा ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात, नगरी-कठुआ के विकास मुद्दे उठाए

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में दुकानदारों पर हमले के मामले बढ़े हैं। दो दिन पहले बुद्धि इलाके में भी अज्ञात लोगों ने एक दुकानदार पर हमला किया था।

कठुआ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी पर उठे सवाल

लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में रोष है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कठुआ पुलिस इन अपराधियों को कितनी जल्दी गिरफ्तार करती है और ऐसे हमलों पर रोक लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।

Related Articles

Back to top button