कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मू कश्मीरमढीनराज्यहीरानगर/कठुआ

तहसील मढ़ीन में भाग नाले से कुंदा चक तक तारकोल कार्य का शुभारंभ, चक टोडा रोड भी जल्द होगा दुरुस्त

मढ़ीन। तहसील मढ़ीन क्षेत्र के साथ लगते भाग नाले से लेकर कुंदा चक तक सड़क पर तारकोल बिछाने के कार्य का बुधवार को हीरानगर के विधायक विजय शर्मा ने शुभारंभ किया।

sabka jammu kashmir NOV 15 2025.qxd_1

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने बताया कि इस सड़क की मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चक टोडा रोड पर भी जल्द ही तारकोल डाला जाएगा। दोनों कार्यों के लिए कुल 45 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रधान प्रदीप सिंह, पूर्व सरपंच दीवान सिंह, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह, बंनटू, बिट्टू सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रधान खेमराज सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि बाघ नाले के पास पुल निर्माण के दौरान उनके कुछ घर हटा दिए गए थे, लेकिन उन्हें आज तक वैकल्पिक मकान उपलब्ध नहीं हुआ है। प्रभावित परिवारों ने विधायक से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके मकान बनवाकर उन्हें राहत प्रदान की जाए।

Related Articles

Back to top button