कठुआकठुआखोख्यालगीतचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआसाहित्य जगतहीरानगर/कठुआ

नगरी में मोहम्मद रफी जयंती पर सुर संगम सोसायटी करेगी संगीत कार्यक्रम का आयोजन

सबका जम्मू कश्मीर।
नगरी/कठुआ। कठुआ जिले के नगरी क्षेत्र में  सुर संगम सोसायटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी महान गायक मोहम्मद रफी की जयंती के उपलक्ष्य में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

sabka jammu kashmir 20 dec 2025.qxd_2

इसी को लेकर गुरुवार को नगरी कस्बा में सुर संगम सोसायटी कठुआ की ओर से एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी के प्रधान टी सी बोगल ने बताया कि यह कार्यक्रम 27 दिसंबर (शनिवार) को हॉस्पिटल चौक के पास स्थित कैप्टन रेस्टोरेंट में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवा गायकों को मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी गायकी का हुनर दिखा सकें। कार्यक्रम में विशेष रूप से ऐसे युवाओं को मौका दिया जाएगा जो संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी के अन्य सदस्यों ने भी लोगों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समाज में फैल रही बुराइयों से दूर रहकर संगीत और संस्कृति को अपनाएं, ताकि घर और आसपास का माहौल सुरों से सराबोर हो सके।

इस अवसर पर सुर संगम सोसायटी के सदस्य सुभाष चंद्र, विकी और परसोत्तम सैनी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button