एक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरनगरीबसोहलीराजनीतिराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

मंत्री सतीश शर्मा की माता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा, डोगरा समाज ने जताया आक्रोश :-वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कठुआ के नागरिक समाज के सदस्य एडवोकेट आज़ाद शत्रु

सबका जम्मू कश्मीर

कठुआ /जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा की माता के खिलाफ की गई आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी को लेकर समाज में कड़ा रोष देखा जा रहा है। विभिन्न सामाजिक वर्गों ने इस बयान की तीखी निंदा करते हुए इसे राजनीति में महिलाओं का अपमान बताया है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कठुआ के नागरिक समाज के सदस्य एडवोकेट आज़ाद शत्रु ने कहा कि राजनीति में किसी निर्दोष महिला का नाम घसीटना सभ्य समाज की मर्यादाओं के खिलाफ है। जम्मू-कश्मीर के नागरिकों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

नगरी तहसील के विकास को लेकर उपराज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन

डोगरा समाज के प्रतिनिधियों ने जम्मू क्षेत्र, विशेषकर डोगरा समाज को जातिगत आधार पर बांटने के प्रयासों की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि डोगरा संस्कृति में माता, बहन और बेटी को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है और महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग समाज की परंपराओं के विपरीत है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले कठुआ में ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित

समाज के लोगों ने कहा कि किसी भी सामाजिक या राजनीतिक संगठन के पदाधिकारी से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती। व्यक्तिगत राजनीतिक हितों के लिए निर्दोष महिलाओं को निशाना बनाना निंदनीय है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला प्रशासन कठुआ का आयोजन

डोगरा समाज ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माफी केवल मंत्री श्री सतीश शर्मा से नहीं, बल्कि उनकी माता से सीधे मांगी जानी चाहिए, साथ ही भविष्य में किसी की माता, बहन या बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी न करने का सार्वजनिक संकल्प भी लिया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button