कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटाप्रशासनमढीनरठुआ/मढ़ीनराजनीतिराज्यहीरानगर/कठुआ

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत सीमावर्ती गांव बोबिया और करोल कृष्णा में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित

सबका जम्मू कश्मीर 

हीरानगर,24 फरवरी: वाइब्रेन्त विलेज प्रोग्राम के तहत जिला प्रशासन कठुआ ने सीमावर्ती गांव बोबिया और करोल कृष्णा में विशेष ग्राम सभाओं और जागरूकता शिविरों का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य गांवों के विकास के लिए लोगों की भागीदारी से योजनाएं तैयार करना था।

sabka jammu kashmir 21 FEBRUARY 2026.qxd_1

कार्यक्रम में हीरानगर के विधायक विजय कुमार शर्मा और उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ग्राम सभा में भाग लेकर अपने सुझाव दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान अधिकारियों ने गांवों के लिए तैयार प्रारूप विकास योजनाएं पढ़कर सुनाईं। ग्रामीणों से कहा गया कि वे अपनी समस्याएं और सुझाव रखें, ताकि अंतिम योजना में उन्हें शामिल किया जा सके।
ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, बुनियादी सुविधाओं की कमी और सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन विकास जैसे मुद्दे उठाए। अधिकारियों ने इन मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

विधायक विजय कुमार शर्मा ने कहा कि गांव के विकास के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। उपायुक्त राजेश शर्मा ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा और सीमावर्ती गांवों का चरणबद्ध विकास किया जाएगा।

पुलिस ने मढ़ीन में 7.8 ग्राम चिट्टा के साथ एक तस्कर पकड़ा

प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि ऐसे जागरूकता शिविर आगे भी अन्य सीमावर्ती गांवों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि इन क्षेत्रों को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button