सम्राट चौधरी ने शहीद नीरज मुखिया के प्रतिमा का किया अनावरण
अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/फुलवारी शरीफ। प्रखंड के रामपुर फरीदपुर पंचायत के दिवंगत मुखिया नीरज कुमार के तृतीय पुण्यतिथि पर बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के हाथो मूर्ति का अनावरण हुआ। नीरज कुमार को 14 दिसम्बर 2021 को अपराधियों ने दिनदहाड़े फरीदपुर कार्यालय में ही गोलियों से भून दिया था। सम्राट चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार आई तो अपराधी या तो नेपाल में होंगे या फिर गया में उनका पिंड दान होगा।
सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध यादव ने बताया कि फरीदपुर में एक पुलिस चौकी की नितांत आवश्यक है।यादव ने नीरज की हत्या पर लोगों से पूछा कि क्या गरीबों के आंसू पोछना अपराध है।गरीबों की हत्या होती है और अपराधियों को कोई सजा नहीं होती है। गरीब गुरबे गाजर मूली की तरह काटे जा रहे हैं। राजद विधायक बागी कुमार वर्मा ने नीरज मुखिया के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए। इस सभा में भाजपा नेता प्रसुन्न कुमार उर्फ टिंकू सिंह ने कहा कि नीरज बहुत कम ही उम्र में सबके चहेता बन गए थे जो अपराधियों को बर्दाश्त नहीं हुआ। इस मौके पर अब्दुल हकीम आजाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर दिवंगत मुखिया की पत्नी रूबी देवी व बड़े भाई नुरज कुमार नीरज ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित की। नीरज मुखिया अमर रहे के नारे से पूरा फिजा गुंजयमान था।