खगौलबिहार

सागरिका रॉय भारत मॉरीशस मैत्री संघ की सचिव बनी

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/खगौल।आनंदपुरी ,खगौल निवासी डॉ अनिल रॉय की धर्मपत्नी श्रीमती सागरिका रॉय को डॉ अनिल सुलभ की अध्यक्षता में पुनर्गठित भारत मॉरीशस मैत्री संघ में सचिव बनाया गया है। श्रीमती सागरिका रॉय पेशे से व्याख्याता है और लेखिका भी है। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन की कार्यसमिति सदस्या होने के साथ साथ डॉ राजेंद्र प्रसाद कला और युवा विकास समिति की साहित्य मंत्री भी है।कोलकाता विश्वविद्यालय से एम.ए.की पढ़ाई पूरी करके, विवाहोपरांत पटना के तपेंदु महाविद्यालय से बी.एड. की शिक्षा ली। साहित्य के प्रति रुझान और अपनी रचनाधर्मिता के लिए कई मंचों से सम्मानित श्रीमती सागरिका रॉय इस नई जिम्मेदारी से काफी खुश हैं और उन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।

Related Articles

Back to top button