कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरनगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआस्पोर्ट्सहीरानगर/कठुआ

25 नवंबर को होगा ‘रन फॉर नेशन’—युवा शहीद भगत सिंह पार्क से खेल मैदान तक लगाएंगे दौड़

कठुआ, रविवार: रन फॉर नेशन – नेशनल इंटीग्रेशन की ओर से 25 नवंबर, मंगलवार को सुबह 9:30 बजे एक विशेष एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ शहीद भगत सिंह पार्क से शुरू होकर खेल मैदान तक जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी शामिल होंगे।

रिद्धिमा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से यह दौड़ आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य मकसद युवाओं में देश, राज्य और जिले के प्रति सकारात्मक सोच और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देना है।

sabka jammu kashmir NOV 15 2025.qxd_1

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला आयुक्त राकेश शर्मा, कठुआ विधायक डॉ. भूषण और रिद्धिमा स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान टी.आर. भगत उपस्थित रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button