एक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरमढीनराजनीतिराज्यहीरानगर/कठुआ

नासिर असलम वानी को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाए जाने पर बधाइयों का दौर

सबका जम्मू कश्मीर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता नासिर असलम वानी (सोगामी) को माननीय मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किए जाने और उन्हें कैबिनेट रैंक का दर्जा मिलने पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में खुशी की लहर है।

सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

इस अवसर पर धरम पाल कुंडल, वरिष्ठ नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता, जोनल सेक्रेटरी जम्मू ज़ोन एवं हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज ने नासिर असलम वानी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मंत्री सतीश शर्मा की माता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा, डोगरा समाज ने जताया आक्रोश :-वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कठुआ के नागरिक समाज के सदस्य एडवोकेट आज़ाद शत्रु

धरम पाल कुंडल ने कहा कि नासिर असलम वानी का अनुभव, दूरदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण जम्मू-कश्मीर के विकास और जनकल्याण में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से सरकार को मजबूती मिलेगी और आम जनता की समस्याओं का समाधान और प्रभावी ढंग से हो सकेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नासिर असलम वानी अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए प्रदेश को प्रगति की नई राह पर ले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button