राजौरी में रोमियो फोर्स ने आतंकियों का ठिकाना किया ध्वस्त, आईईडी बरामद

सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू/राजौरी, अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने एक दूरदराज़ के जंगल क्षेत्र में आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
sabka jammu kashmir 7 MARCH 2026.qxd_1
अधिकारियों के अनुसार यह ठिकाना बुधवार देर शाम थन्नामंडी के चमरैर जंगल क्षेत्र में रोमियो फोर्स के जवानों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान पकड़ा गया। सुरक्षा बलों ने ठिकाने से इस्तेमाल के लिए तैयार एक आईईडी के अलावा कुछ खाने-पीने का सामान और कपड़े भी बरामद किए हैं। हालांकि इस बरामदगी के संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अधिकारियों का कहना है कि इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई जारी कर दी है।
…









