कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराजनीतिराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

नगरी में अज्ञात हमलों के विरोध में सड़क जाम, स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

सबका जम्मू कश्मीर।

नगरी/कठुआ। कस्बा नगरी में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रहे अज्ञात हमलों के खिलाफ रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नगरी ऐरवा रोड पर स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नेशनल मास्टर्स गेम्स में कठुआ के इंस्पेक्टर अमित सांगड़ा ने जीते दो स्वर्ण पदक, वहीं इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने एथलेटिक्स में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किए, जम्मू-कश्मीर का नाम किया रोशन

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब 8 बजे नगरी पाली रोड पर लंबे समय से दुकान कर रहे एक पूर्व सैनिक पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लगातार हो रही घटनाओं से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर सुरक्षा की मांग की।

sabka jammu kashmir 31 JANUARY 2026.qxd

इस मौके पर नगरी व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से दुकानदारों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि दुकानदार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। साथ ही बिजली विभाग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शाम होते ही पूरे कस्बे की बिजली बंद हो जाती है, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं।

आर्थिक अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी पर पुलिस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

व्यापार मंडल और दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगरी पुलिस न तो नियमित गश्त करती है और न ही आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने मांग की कि शाम के समय पुलिस पूरे कस्बे में गश्त करे, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच हो तथा दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

नगरी में फिर अज्ञात लोगों का आतंक, पूर्व सैनिक दुकानदार पर जानलेवा हमला

स्थानीय दुकानदार सुरेंद्र कुमार भगत ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार की जानकारी पुलिस को होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे हालात दिन-प्रतिदिन और खराब होते जा रहे हैं।

डीडीसी नगरी संदीप मजोत्रा ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात, नगरी-कठुआ के विकास मुद्दे उठाए

प्रदर्शन के दौरान मुख रोड पर लगा हुआ जाम
नगरी में हुए प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों का लगा जाम

मौके पर पहुंचे नगरी चौकी प्रभारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा, बशर्ते स्थानीय लोग पुलिस का सहयोग करें।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को सहयोग देने की बात कही, लेकिन चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button